Top News

आज़मगढ़ मुबारकपुर साइबर ठगी के पीड़ित को पुलिस ने वापस कराए ₹6,690

साइबर ठगी के पीड़ित को पुलिस ने वापस कराए ₹6,690
मुबारकपुर, आजमगढ़।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को पुलिस की त्वरित कार्रवाई से राहत मिली है। साइबर टीम ने ठगी की गई रकम में से ₹6,690 पीड़ित के खाते में वापस करा दिए, जबकि शेष धनराशि की वापसी के लिए बैंक से समन्वय कर कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, पुरानी बस्ती निवासी शमशेर अली को फल उपलब्ध कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने ₹57,000 की ठगी कर ली थी। पीड़ित की शिकायत पर मुबारकपुर पुलिस की साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और ठगी की रकम में से ₹56,565 होल्ड कराने में सफलता प्राप्त की।
इसके बाद नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कर ₹6,690 की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। शेष धनराशि की वापसी के लिए संबंधित बैंक से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मुबारकपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराकर वापस कराने की कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

أحدث أقدم