Top News

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने सुनी जनता की फरियाद, शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

आजमगढ़। पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी बुढनपुर भी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें और समस्याएं एसएसपी के समक्ष रखीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाना सुनिश्चित करें।
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।
रिपोर्ट: Firsttalk India News, आजमगढ़

Post a Comment

Previous Post Next Post