न्यूटन के सातवें नियम के अनुसार हर हिन्दू डॉन का राइट हैंड, एक मुस्लिम होता है।
वह एक लॉयल, परिश्रमी, त्यागी, स्वाभिमानी और गजब का आदेशपालक होता है। वह हुजूर का दायां हाथ होता है। शीघ्रपतन से लेकर अवैध बच्चों तक, हुजूर के सारे प्राइवेट राज, सिर्फ उसे पता होते हैं।
वह प्राण दे दे देता है, पर राज नही खोलता। और यह साबित करने के लिए उसे हर फिल्म में प्राण देना ही पड़ता है।
ऐसे बन्दे का स्क्रीन स्पेस में होना, पूरे गैंग को एक सेक्युलर जामा देता है। यह बताता है कि गैंग में धर्म के आधार पर कतई कोई डिस्क्रिमिनेशन नही है।
आपका धर्म मुस्लिम भी हो, तो भी आप हुजूर का दायां हाथ बन सकते हैं। बस, आपको राज सीने में दबाने हैं, हर गलत काम को अंजाम देना है, और अंत मे प्राण देना है।
हर नफरती, बड़े ही नियम से इस नियम का पालन करता है। उसका कोई ड्राइवर, कुक, गुर्गा या बचपन का मित्र कोई मुसलमान जरूर होता है। जिससे उसके दिली रिश्ते होते हैं।
उस मुस्लिम से रिश्ते का जमकर प्रचार करने से ऐसा मोरल हाई ग्राउंड मिलता है, जिससे आप बिना गिल्ट, बाकी के सभी मुसलमानो पर कहर बरपाने की मोरल ताकत जुटा पाते हैं।
उसका नाम अब्बास हो सकता है।
मेरा मतलब, मुख्तार अब्बास ...
सुना है मुस्लिमों से हद तक नफरत करने वाला रेजीम उन्हें उपराष्ट्रपति बनाने वाला है।