Top News

दुर्गावती अस्पताल में अज्ञात कारणों से फंदे लटकता मिला महिला का शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

दुर्गावती अस्पताल में अज्ञात कारणों से फंदे लटकता मिला महिला का शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र की है इस घटना ने बड़हलगंज क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। स्थानीय दुर्गावती अस्पताल में कार्यरत एक महिला स्टाफ की फंदे से लटकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक महिला की पहचान चांदनी के रूप में हुई है, जो अस्पताल में महिला काम करती थी। केवल अस्पताल प्रशासन को झकझोर दिया, बल्कि चांदनी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार देर रात दुर्गावती अस्पताल परिसर में चांदनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका पाया गया।
फंदे से लटका हुआ चाँदनी का शव

बड़हलगंज स्थित दुर्गावती अस्पताल में 19 वर्षीय चांदनी भारती ने तीसरी मंजिल के एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे की है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
 खाना बनाने का काम करती थी युवती........
चांदनी वकील प्रसाद की पुत्री थी और लोगों के घरों में खाना बनाने का काम करती थी। उसकी मां शोभा देवी के अनुसार, चांदनी दुर्गावती अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक दंपति का भी खाना बनाती थी। घटना वाले दिन वह सुबह 11 बजे एक घर में खाना बनाकर अपने घर लौटी।

दोपहर 12 बजे उसने मां से अस्पताल जाने की बात कही और वहां पहुंची। घटना का पता तब चला जब डॉ. सर्वेश की पत्नी अपने बच्चे को देखने आईं और सामने के कमरे में चांदनी को फंदे पर लटका हुआ पाया।
 अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना बड़हलगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू की गहन छानबीन कर रही है।

रिपोर्टर सुषमा वर्मा 

Post a Comment

Previous Post Next Post