इस वक्त की बड़ी खबर गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र से सामने आ रही है…
जहां तीन साल पहले छात्राओं से छेड़खानी के खिलाफ आवाज उठाने वाले राधा मोहन सिंह पर जानलेवा हमला किया गया है।
बीती रात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
गगहा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात उस वक्त सनसनी फैल गई,
जब बदमाशों ने सामाजिक कार्यकर्ता राधा मोहन सिंह को गोली मार दी।
गोली लगने से राधा मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए,
जिन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया,
जहां उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि राधा मोहन सिंह ने तीन साल पहले छात्राओं से छेड़खानी के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई थी,
जिसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं।
जानकारी के मुताबिक,
छेड़खानी के एक मामले में दो आरोपी पहले ही जमानत पर रिहा हो चुके थे,
और राधा मोहन सिंह उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
इतना ही नहीं,
उन पर युवकों को भड़काने और असलहा लहराने जैसे आरोप भी लगाए गए थे,
हालांकि इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे,
गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है
और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
पुलिस का दावा है कि
जल्द ही इस मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
फिलहाल राधा मोहन सिंह का इलाज जारी है,
और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
देखना होगा कि
छात्राओं के हक़ में आवाज उठाने वाले पर हुए इस हमले में पुलिस कब तक इंसाफ दिला पाती है।
रिपोर्टर सुषमा वर्मा