Top News

पर्यावरण संरक्षण की पहल: बेलादार ग्राम सभा में हुआ वृक्षारोपण, जनप्रतिनिधियों ने दिया हरियाली का संदेश"

पर्यावरण संरक्षण की पहल: बेलादार ग्राम सभा में हुआ वृक्षारोपण, जनप्रतिनिधियों ने दिया हरियाली का संदेश"
गोरखपुर जनपद के गगहा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बेलादार में रविवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान संदीप मौर्य एवं लेखपाल राम नारायण सिंह ने पौधे लगाकर लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण को समय की आवश्यकता बताते हुए सभी से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे न केवल शुद्ध वातावरण प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी नींव हैं।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post