Top News

मुबारकपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, केक काटकर दी शुभकामनाएं

आजमगढ़ मुबारकपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, केक काटकर दी शुभकामनाएं
आजमगढ़/मुबारकपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर मुबारकपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।
यह कार्यक्रम प्रदीप यादव, जिला सचिव समाजवादी पार्टी एवं जिला पंचायत क्षेत्र चक सिकठी से प्रत्याशी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी लगातार जनता की आवाज़ को बुलंद कर रही है और आने वाले समय में प्रदेश में बदलाव का नेतृत्व करेगी।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया तथा पार्टी की मजबूती और संगठन के विस्तार का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्री श्याम, सहादुर यादव, महेश यादव, सरोज यादव, मेराज अहमद, गोपाल प्रजापति, हर्ष पटवा, अशोक यादव, बाड़क पंडित, सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post