Top News

आजमगढ़ SSP डॉ. अनिल कुमार ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुन दिए निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

आजमगढ़ SSP डॉ. अनिल कुमार ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याएं सुन दिए निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
आजमगढ़ में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार एक्शन मोड में नजर आए। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरण पाल सिंह भी मौजूद रहे।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों पर एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि पीड़ित पक्ष को प्रभावी और त्वरित न्याय मिल सके।
एसएसपी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक मामले को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से लिया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
आजमगढ़ पुलिस का कहना है कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता

Post a Comment

Previous Post Next Post