Top News

गोरखपुर में महिला हत्या कांड का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा गब्बर उर्फ हेमंत

गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में हुए महिला हत्या कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के दूसरे आरोपी गब्बर उर्फ हेमंत को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, एक अप्रैल 2026 को आपसी विवाद के दौरान पड़ोसियों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि वादी की भाभी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।
मामले में पुलिस ने पहले ही आरोपी सीताराम को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। वहीं अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत गगहा पुलिस ने दूसरे आरोपी गब्बर उर्फ हेमंत को भी गिरफ्तार कर लिया।
पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज की टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
संवाददाता सुषमा वर्मा

Post a Comment

Previous Post Next Post