बड़हलगंज: चिल्लू पार तिहमुहम्मदपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस
बड़हलगंज क्षेत्र के चिल्लू पार स्थित तिहमुहम्मदपुर गांव में शुक्रवार को 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शैलेंद्र "पिंटू" राय जी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शैलेंद्र पिंटू राय ने अपने संबोधन में कहा कि "देश की आजादी को बनाए रखने के लिए हमें एकता और भाईचारे के साथ आगे बढ़ना होगा। आज के युवा ही देश का भविष्य हैं।"
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंधक अवनीश प्रताप राय, देवशरन, पंकज राय, केवट प्रसाद, राधेश्याम राय और संतोष राय का विशेष सहयोग रहा। सभी ने मिलकर मिठाई वितरित की और ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और बच्चे मौजूद रहे। कार्यक्रम देशभक्ति गीतों और नारों के साथ संपन्न हुआ