Top News

गोरखपुर बड़हलगंज डेरवा में 23 अगस्त को होगी मैट पर कुश्ती प्रतियोगिता, स्व. जयनारायण सिंह व स्व. हरी निषाद की स्मृति में जुटेंगे पहलवान

गोरखपुर बड़हलगंज डेरवा में 23 अगस्त को होगी मैट पर कुश्ती प्रतियोगिता, स्व. जयनारायण सिंह व स्व. हरी निषाद की स्मृति में जुटेंगे पहलवान
डेरवा। अमृत महोत्सव 2026 के तहत आगामी 23 अगस्त को सुबह 11 बजे से डेरवा खेल मैदान में मैट पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता डेरवा और बढ़याटिकुर निवासी रहे अंतरराष्ट्रीय पहलवान स्व. जयनारायण सिंह एवं स्व. हरी निषाद की स्मृति में आयोजित होगी।
आयोजन की जानकारी देते हुए चिल्लूपार विधायक एवं सरयू अमृत महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी तथा कुश्ती आयोजन समिति के मुख्य संयोजक एवं अंतरराष्ट्रीय कोच चंद्रविजय सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि दोनों पहलवान अपने समय में कुश्ती की दुनिया के बड़े नाम रहे हैं। आज नई पीढ़ी के सामने ऐसे कई महान खिलाड़ियों के नाम धीरे-धीरे ओझल हो रहे हैं। सरयू अमृत महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की ऐसी महान विभूतियों के योगदान से नई पीढ़ी को परिचित कराना भी है।
अंतरराष्ट्रीय कोच चंद्रविजय सिंह ने बताया कि आज ओलंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में मैट पर ही कुश्ती होती है। ऐसे में पूर्वांचल के युवा पहलवानों को भी मैट कुश्ती का प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान के प्रयास से बड़हलगंज मिनी ग्रामीण स्टेडियम में मैट की व्यवस्था कराई गई है। इसी मैट को डेरवा खेल मैदान में लाकर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विधायक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आयोजन की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय कोच चंद्रविजय सिंह के साथ श्याम दुलारे यादव, डॉ. परमहंस सिंह, आशीष सिंह, प्रेमप्रकाश सिंह छोटू, अष्टभुजा सिंह, अभिमन्यु यादव, संजय मिश्र, शब्दभेद पाण्डेय, ओमप्रकाश तिवारी, विकास निषाद, अंगद निषाद, अखण्ड शाही, दिनेश पाण्डेय, वृजेश वर्मा, योगेन्द्र सिंह, हरिकिशोर राय, संजय यादव, मुन्ना निषाद, राणा प्रताप सिंह, बबलू शुक्ल, राजन सिंह, जालंधर सिंह, सत्यसेन सिंह, पप्पू निषाद, पंकज तिवारी, निकेत प्रताप शाही और अजय शाही समेत युवा टीम को दी गई है।
कुश्ती संयोजक चंद्रविजय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता पहलवानों को 12 अक्टूबर को रुद्र महायज्ञ एवं महोत्सव के मंच पर दोपहर में सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में कुश्ती की प्रतिभाओं को मंच देना और पूर्वांचल के गौरवशाली पहलवानों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
रिपोर्टर सुषमा वर्मा 

Post a Comment

Previous Post Next Post