Top News

गोरखपुर पिछौरा में 12 और 13 नवंबर को होगा दो दिवसीय भव्य कबड्डी मुकाबला, बालक-बालिका टीमें दिखाएंगी दमखम

पिछौरा में 12 और 13 नवंबर को होगा दो दिवसीय भव्य कबड्डी मुकाबला, बालक-बालिका टीमें दिखाएंगी दमखम
गगहा (गोरखपुर)। खेल प्रतिभाओं को मंच देने और ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गोरखपुर जनपद के गगहा क्षेत्र स्थित पिछौरा में दो दिवसीय भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

उन्नति शिक्षा सेवा संस्थान एवं जे.के. पैरामेडिकल एवं फार्मेसी कॉलेज, पिछौरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 12 और 13 नवंबर 2026 को कॉलेज परिसर में संपन्न होगी। प्रतियोगिता सत्र-2026 के सीजन-01 के रूप में आयोजित की जा रही है।

आयोजक प्रबंधक डॉ. पंडित सत्यमणि शुक्ल ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। खिलाड़ियों के लिए अधिकतम वजन सीमा 55 किलोग्राम निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 1 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक चलेगी। पंजीकरण शुल्क 900 रुपये निर्धारित किया गया है।

प्रतियोगिता में विजेता बालक टीम को 3,100 रुपये नकद एवं ट्रॉफी, जबकि विजेता बालिका टीम को 2,100 रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं उपविजेता बालक एवं बालिका टीमों को 1,100-1,100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

आयोजक डॉ. पंडित सत्यमणि शुक्ल ने क्षेत्र के सभी विद्यालयों, खेल प्रेमियों एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

इच्छुक खिलाड़ी पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए प्रबंधक डॉ. पंडित सत्यमणि शुक्ल के मोबाइल नंबर 9506710383 और 9598666644 तथा प्रधानाचार्या शालिनी शुक्ला के मोबाइल नंबर 8528422165 पर संपर्क कर सकते हैं।

आयोजक – समस्त विद्यालय परिवार।

Post a Comment

Previous Post Next Post