गोरखपुर में बाढ़ आपदा पर मॉक एक्सरसाइज का आयोजन, एनेक्सी भवन में जुटे अधिकारी*
गोरखपुर, 09 सितम्बर 2026
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDMA) के निर्देशन में आज एनेक्सी भवन, गोरखपुर में "बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज-2026" का सफल आयोजन किया गया।
इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य बाढ़ की स्थिति में विभिन्न विभागों और आपदा प्रतिक्रिया एजेंसियों की तैयारी, समन्वय क्षमता तथा त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र का परीक्षण करना था।
इस अवसर पर एनेक्सी भवन में जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व, अग्निशमन, SDRF, NDRF सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। अभ्यास के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खोज एवं बचाव अभियान, जलमग्न क्षेत्रों से लोगों की सुरक्षित निकासी तथा प्राथमिक उपचार जैसी गतिविधियों का वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप अभ्यास कराया गया।
हर तहसील के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे