रास्ता बंद करने के विरोध में सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
ग्रामीणों का कहना है कि बसपा के पूर्व नेता ने ताजियादारी के मुख्य मार्ग को ही दीवाल उठाकर बंद कर दिया
समय रहते ताजिए के रास्ते का विवाद
प्रशासन द्वारा नहीं सुलझाया गया तो आने वाले मोहर्रम में बड़ा विवाद होने की संभावना हो सकती है
गोरखपुर। उरुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रौजा दरगाह में गांव के पुराने सार्वजनिक संपर्क मार्ग को बंद करने के विरोध में दर्जनों की संख्या ग्रामीणों ने महिलाओं को आगे कर चट्टा बिछाकर उरुवा -धुरियापार मुख्य मार्ग पर बैठक सुबह लगभग 10:00 बजे से उरुवा- धुरियापार मार्ग को जाम कर दिया ।
जिसके चलते उक्त मार्ग से आवागमन लगभग डेढ़ घंटे बधित रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची उरुवा पुलिस ने समझा- बुझा कर जाम खुलवाकर जिम्मेदार लोगों को अपने साथ लेकर गयी।घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव में वर्षों से चलने वाले पुराने संपर्क मार्ग के साथ-साथ ताजियादारी के मुख्य रास्ते को गांव के बसपा के पूर्व नेता ने मार्ग की जमीन को अपनी जमीन बता कर रविवार की रात में
दीवाल उठाकर बंद कर दिया । भोर के समय रोजा रखने वाले महिला एवं पुरुष जब सहरी खाने के लिए उठे तो अपने संपर्क मार्ग में दीवाल खड़ी देख आवाक रह गए और आक्रोशित होकर कुछ लोगों ने दीवाल गिराने की कोशिश भी की जिसे लेकर मारपीट भी हुई। सूचना पाकर सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्व बसपा नेता एवं उनके लड़के को पुलिस अपने साथ थाने लेकर चली गई। बावजूद इसके सुबह लगभग 10:00 बजे कुछ लोगों ने ग्रामीणों को बरगलाकर बद रास्ते के सामने उरुवा -धुरियापार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने दोनों पक्षों का बी एन एस की धारा 170 में चलान कर दिया है ।
रिपोर्टर सुषमा वर्मा